17 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 17 June
भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म 1973 में हुआ।
हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री अमृता राव का जन्म 1981 में हुआ।
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू का जन्म 1887 में हुआ।
सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म 1980 में हुआ।
असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अग्रवाल का जन्म 17 जून 1903 को हुआ।
17 जून को हुए निधन – Died on 17 June
मुमताज़ महल का निधन 1631 में हुआ वो आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।
राजमाता जीजाबाई का निधन 17 जून 1674 में हुआ था।
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का निधन 1895 में हुआ।
भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ लॉर्ड कैनिंग का निधन 1862 में हुआ।
1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का निधन 1858 में हुआ।
स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी एवं साहित्यकार गोपबंधु दास का निधन 17 जून 1928 में हुआ था।
प्रसिद्ध अभिनेता मोतीलाल का निधन 1965 में हुआ।
17 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 17 June
पिता दिवस
No comments:
Post a Comment