Sunday, June 21, 2020

​​16 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 16

​​16 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 16


जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को 1606 को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।

स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ 1779 में जंग का आगाज कर दिया।

नेपोलियन ने 1815 में नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।

मोरार का युद्ध 1857 में समाप्त होता है

प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई 1858 में लड़ी गई।

ऑस्ट्रिया और हंगरी ने 1881 में सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

अमेरिका में दूसरा मैडिसन स्क्वाॅयर गार्डन 1890 को खोला गया।

नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने 1903 में कनाडा के द्वीपों को पार अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की। इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं।

फोर्ट मोटर कंपनी 1903 में चालू हुई।

IBM कंपनी की स्‍थापना 1911 को न्‍यूयॉर्क में हुई। पहले इसका नाम Computing-Tabulating-Recording Company था।

साइबेरिया में याकुट विद्रोह और रूसी नागरिक युद्ध 1923 में समाप्त हो गया।

चीन में वमपोआ सैन्य अकादमी की स्थापना 1924 में हुई।

इंग्लैंड के खिलाफ 1924 को एजबेस्टन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 30 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने मैच पारी और 18 रन से जीता था।

26 वर्षीय रूसी महिला 1963 में लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थीं।

दक्षिण अफ्रिका के टोएटा में दस हजार काले स्कूली छात्रों ने 1976 में अपनी खराब गुणवत्ता वाली शिक्षा के खिलाफ तथा अपनी भाषा में बात करने के अधिकार के लिए लगभग आधा मील लंबा प्रदर्शन किया। इसमें सौ से अधिक छात्रों को गोली मार दी गई तथा हजार से अधीक घायल हो गए।

मुस्लिम ब्रदरहुड ने 1979 को सीरिया में 62 शेखों को मौत के घाट उतारा।

छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना 1983 में हुई।

‘डायना-ए ट्रू स्टोरी’ के नाम से प्रकाशित किताब में 1992 में बताया गया कि डायना ने पिछले दस साल में कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की।

अल्जीरिया में 1997 को हुए नरसंहार में 50 लोगों की मृत्यु हो गई।

थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति 1999 में चुने गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने 2001 में अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।

नेपाल में 2006 को माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला 2007 में बनीं।

एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को 2007 में सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।

उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर 2008 को सहमत हुआ।

मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार 2008 में प्रदान किया गया।

विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने 2008 में अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया।

प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ़ प्रचंड को नेपालमें शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार 2008 में प्रदान किया गया।

कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस 2008 में दिया गया।

चीन ने 2012 में स्‍पेसक्राफ्ट Shenzhou 9 को लांच किया।

यूनाइटेट स्‍टेट एयरफोर्स रोबोटिक बोइंग X-37B spaceplane अपने मिश्‍ान पूरा कर 2012 में पृथ्‍वी पर वापस लौटा।

इराक की राजधानी बगदाद में 2012 को कार बम विस्फोट में 32 लोग मारे गए।

बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने 2012 को म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में 2012 को बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत हुई और 15 लोग घायल हुये।

इराक में 2013 को हुये सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 20 लोग मारे गये।

16 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 16 June


स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी. एम. पुनाचा का जन्म 1910 में हुआ।

भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का जन्म 1920 में हुआ।

हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म 1920 में हुआ

जोस लोपेज़ पोरेटील्लो का जन्म 1920 में हुआ वो मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।

हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म 16 जून 1920 को हुआ था।

डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा का जन्म 1931 में हुआ वो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।

हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को हुआ।

प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेश कांत का जन्म 1956 में हुआ।

16 जून को हुए निधन – Died on 16 June


सिक्खों के पाँचवें गुरु गुरु अर्जुन देव का निधन 1606 में हुआ।

महान् स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का निधन 1925 में हुआ।

प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन 1944 में हुआ वो भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।

चार्ल्स कोरिया का निधन 2015 में हुआ वो भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।

16 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Days of 16th June


अफ़्रीकी शिशु दिवस

युवा दिवस: दक्षिण अफ्रिका

अंतर्राष्ट्रीय एकता दिवस

No comments:

Post a Comment