Tuesday, June 30, 2020

​28​​ जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 28

​28​​ जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 28



एम्सटरडेम में 1748 को दो लाेगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।


टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी 1820 में साबित किया गया।


ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की ताजपोशी 1838 में लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गयी।


एंटोइन जोसेफ सैक्स ने 1846 में सैक्सोफोन का पेटेंट कराया।


वर्साय शांति संधि पर 1919 में दस्तखत के साथ प्रथम विश्वयुद्ध खत्म हो गया।


आयरिश नागरिक युद्ध 1922 में शुरू हुआ।


इंग्लैंड ने 1932 में लॉडर्स में तीन दिन के टेस्ट मैच में भारत को 158 रन हराकर एक टेस्ट की सीरीज जीती थी। इसमें दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने पदार्पण किया था।


जर्मनी और रोमानिया के सैनिकों ने 1941 में रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों को हत्या कर दी।


जर्मनी की सेना ने 1941 में पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा जमाया।


दक्षिण अफ्रीका नेता नेल्सन मंडेला को 1952 में पहली बार जेल में डाला गया।


पोलैंड के पोज़नेन में 1956 को दंगे भड़कने से 38 लोग मारे गये।


वेल्स के मोनमाउथशर की एक कोयला खदान में 1960 को गैस से हुए धमाके में 37 खनिकों की मौत हो गई।


पहली कमर्शियल सैटेलाइट अर्ली बर्ड (Intelsat I) ने 1965 में कम्यूनिकेशन सर्विस शुरू की।


अमेरिका के एयरफोर्स एकेडमी में 1976 को पहली महिला का प्रवेश हुआ।


ईरान में 1981 को एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी।


चीन ने 1981 में कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला।


रूमानिया ने 1999 में अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।


इस्रायल-फ़िलिस्तीन 2003 में पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।


इराक की राजधानी बग़दाद में एक छोटे से समारोह में अमेरीका ने 2004 में इराक के शासन की बागडोर दोबारा इराकी लोगों को सौंप दी।


तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन 2004 में शुरु हुआ।


अमेरिकी गठबंधन की सेना ने 2004 में ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।


रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा 2005 में की।


आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन 2007 को बाजार में आया।


बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी। एस। नारायण स्वामी को 2008 में इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।


लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को 2008 में उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया।


इराक में 2012 को हुए सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और लगभग 50 से ज्यादा घायल हो गये।


28 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 28 June



सजीव अंगों को सुरक्षित रखने की खोज करनेवाले जीव विज्ञानी एलेक्स कार्ल का जन्म 1873 में हुआ।


हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त का जन्म 1883 में हुआ।


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव का जन्म 1921 में हुआ।


गोतलिएब डैमलर और कार्ल ब्रेंज की कंपनियों के विलय के साथ मर्सिडीज बेंज का जन्‍म 1926 में हुआ था।


भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का जन्म 1976 में हुआ।


मरियप्पन थंगावेलु का जन्म 1995 में हुआ वो भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी हैं।


28 जून को हुए निधन – Died on 28 June



प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का निधन 1972 में हुआ


जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन 2007 को हुआ था।


भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन 2012 में हुआ।

​​27 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 27

​​27 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 27



महिलाओं की पहली पत्रिका 1693 में “Ladies’ Mercury” लंदन में प्रकाशित हुई।


कनाडाई संसद ने 1946 में कनाडाई नागरिकता अधिनियम में कनाडाई नागरिकता को परिभाषित किया।


संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद् का प्रस्ताव 1950 में अपनाया गया।


ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने 1957 में एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है। ये रिपोर्ट 25 साल के शोध पर आधारित थी।


जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर 2002 में सहमत।


संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर 2003 में प्रतिबंध रद्द।


अमेरिका और यूरोपीय संघ ने 2004 में जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये।


ब्रिटेन ने 2005 में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।


गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति 2006 में चुने गये।


जेम्स गार्डन ब्राउन ने 2007 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।


भारत व पाकिस्तान ने 2008 में ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।


पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सहअध्यक्ष आसिफ़ अली 2008 में जरदारी छ: दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में तुर्की रवाना हुए।


भारत के फ़िल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजित राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने 2015 में अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।


27 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 27 June



राष्‍ट्रगीत के र‍चयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय का जन्‍म 1838 में हुआ।


जर्मनी के मशहूर गर्भविज्ञानी हैंस स्‍पेमैन का जन्‍म 1869 में हुआ था।


तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का जन्म 1922 में हुआ।


हिन्दी फ़िल्मों के संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्म 1939 में हुआ।


भारतीय पत्रकार पूर्णिमा वर्मन का जन्म 1955 में हुआ।


उड़नपरी के नाम से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली पी.टी.ऊषा का जन्‍म 1964 में हुआ था।


अंगरेज क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन का जन्म 1980 में हुआ।


रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुज़नेतसोवा का जन्म 1985 में हुआ।


27 जून को हुए निधन – Died on 27 June



‘भारतीय इतिहास’ में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा रणजीत सिंह का निधन 1839 में हुआ।


भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन 2008 में हुआ।

​​26 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 26

​​26 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 26



चीन में पहला टूथ ब्रश 1498 में बनाया गया। पहली बार आधुनिक टूथब्रश के पहले मॉडल का चीन के एक राजा ने पेटेंट करवाया था।


स्पेन और नीदरलैंड ने 1714 में व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।


जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने 1894 में गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।


पहली ग्रां प्री का आयोजन 1906 में हुआ था। यह प्रतिस्‍पर्द्धा 12 घंटे चली थी।


लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय 1909 मे खोले गये।


अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन 1919 में शुरू हुआ।


संवाद सिनेमा ने 1927 को अपना जीवन आरंभ किया। फ़िल्म निर्माण का काम आरंभ होने से ही निरंतर इस बात का प्रयास किया गया कि ऐसी फ़िल्में बनाई जाएं जिसमें संवाद भी हो।


द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने 1941 में रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।


सेन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने 1945 में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये।


बेल्जियम के संसदीय चुनाव में 1949 को पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।


नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने 1952 में दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।


फ़्रांस के उपनिवेश मेडागास्कर को 1960 में स्वतंत्रता प्राप्त हुई। हर वर्ष आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है।


अमेरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी ने 1963 में पश्चिम जर्मनी के शहर बर्लिन एक बहुत बड़ी भीड़ को संबोधित किया था। उन्होंने बर्लिन को शीत युद्ध के दौरान
विश्व में स्वतंत्रता का प्रतीक बताया था।


भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 को देश में आपातकाल की घोषणा की।


एयर इंडिया का पहला बोइंग गौरीशंकर 1982 को मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।


पीएलओ नेता यासिर अराफात 1994 में 27 साल बाद गाजा लौटे।


बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत 1999 में हुई।


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को 2000 में टेस्ट का दर्जा दिया गया।


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली के इस्तीफे के बाद 2004 में शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।


बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने 2008 में मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर ज़िले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर
डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की।


उत्तराखंड में 2013 को एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये।


कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में 2015 को एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हो गयी तथा 227 लोग घायल हो गये।


26 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 26 June



इटली के विख्यात नाविक और पर्यटक मार्को पोलो का वीनस में 1254 को जन्म हुआ।


नक्सबंदी पंथ के उलेमा शेख अहमद सरहिंदी का जन्म 1564 में हुआ।


मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म 1888 में हुआ।


परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का जन्म 1918 में हुआ।


26 जून को हुए निधन – Died on 26 June



कनाडा की ग्यारहवें प्रधानमंत्री रिचर्ड बेनेट का निधन 1947 में हुआ।


प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शास्त्री दुगवेकर का निधन 1961 में हुआ।


भारतीय फ़िल्म निर्माता यश जौहर का निधन 2004 में हुआ।

​​25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 25

​​25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 25



मुगल शासक बाबर 529 में बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।


वर्जीनिया 1788 में अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।


अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने 1868 में सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया।


बाबा सोहन सिंह की अध्यक्षता में गदर पार्टी का गठन 1913 में हुआ।


भारतीय क्रिकेट टीम ने 1932 में ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।


जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने 1940 में पेरिस, फ्रांस में नेपोलियन की कब्र और एफिल टाॅवर देखा।


फिनलैंड ने 1941 में सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।


एन फ्रैंक की डायरी ऑफ ए यंग गर्ल 1947 को आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई।


कोरियाई गृहयुद्ध 1950 में आरंभ हुआ। आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच शुरु हुए इस गृह युद्ध ने बाद में अंतरराष्ट्रीय शीतयुद्ध का रूप ले लिया।


अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने 1951 में न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया।


मेडागास्कर 1960 में फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।


इराक ने 1961 में घोषणा की कि कुवैत इराक का हिस्सा है।


इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने 1975 को देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।


भारत ने 1983वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।


किम कैंपबेल 1993 में कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं।


जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने 1994 में अपने पद से इस्तीफा दिया।


आपातकाल की बरसी 1977 में 25 जून को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है।


सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 1998 में 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।


संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा 1999 में की।


अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने 2002 में शपथ ग्रहण किया।


रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय 2004 में लिया।


अहमदी नेजाद 2005 में ईरान के राष्ट्रपति बने।


ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा भी 25 जून को 2005 में ही हुई थी।


उत्तर प्रदेश सरकार ने 2008 में मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।


लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 में विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।


श्रीकान्त ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।


25 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 25 June



ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटन का जन्म 1900 में हुआ


प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक चन्द्रशेखर पाण्डे का जन्म 1903 में हुआ।


महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का जन्म 1908 में हुआ।


बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का जन्म 1924 में हुआ।


भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म 1931 में हुआ।


भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का जन्म 1961 में हुआ।


बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को हुआ।


परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का जन्म 1975 में हुआ।


25 जून को हुए निधन – Died on 25 June



भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन 1950 में हुआ।


सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का निधन 2003 में हुआ था।


म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्‍सन ने 2009 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

​​24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 24

​​24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 24



दिल्ली सल्तनत के 1206 को पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहाैर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी हुई।


फ्रांस ने 1793 में पहली बार रिपब्लिकन संविधान को अपनाया।


फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने 1812 में साढ़े तीन लाख की सेना के साथ रूस पर आक्रमण आरंभ किया।


वेनेज़ोएला की राजधानी काराकास पर 1812 में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान विख्यात स्वतंत्रता प्रेमी नेता साइमन बोलिवर का अधिकार हो गया।


फ़्रांस और सारदेनिया के साथ 1859 में ऑस्ट्रिया का सोल्फ़ोरीनो युद्ध हुआ।


हैरिस ने 1904 में द जंगल बुक के बल्‍लू और रॉबिन हुड के लिटिल जॉन को आवाज दी थी।


कनाडा में मॉन्ट्रियल से टोरंटो के बीच पहली एयरमेल सेवा की शुरुआत 1918 में हुई।


वेमर गणराज्य के विदेश मंत्री वाल्टर रथेनाउ की हत्या 1922 में कर दी गई। हत्यारों को 17 जुलाई को गिरफतार कर लिया गया।


भारत के पहले स्वदेशी एचएफ 24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने 1961 में उड़ान भरी।


भारत ने 1961 में पहली बार सुपरसोनिक फाइटर एचएफ 24 मक्खियों का निर्माण किया


डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने 1963 में राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की।


मुम्बई से न्यूयार्क 1966 को जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।


भारतीय टीम 1974 में लॉडर्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमट गई। ये टेस्ट में भारत का न्यूनतम स्कोर है और वह पारी और 285 रन से हारा।


न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर 1975 में ईस्टर्न 727 विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गये।


सरकार ने 1986 में घोषणा की है कि अविवाहित माता अपनी रोजगार योजना के तहत भी मातृत्व अवकाश प्राप्त करेगी।


बोफोर्स बंदूक सौदे पर कैग की रिपोर्ट के मुद्दे पर बहुमत वाले विपक्षी सदस्यों ने 1989 में लोकसभा से इस्तीफा दे दिया।


रक्षा वैज्ञानिकों ने 1990 में देश की पहली तीसरी पीढ़ी के एंटी टैंक मिसाइल ‘एनएजी’ की सफलतापूर्वक जांच की।


अफ्रीकी देश तंजानिया में 2002 को ट्रेन दुर्घटना में 281 लोगाें की मौत।


जॉन नेग्रोपोटे ईराक में 2004 को अमेरिका के पहले राजदूत बने।


अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को 2005 में मान्यता मिली।


फ़िलिपीन्स में 2006 में मौत की सज़ा समाप्त।


इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने 2007 में सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उर्फ़ केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई।


नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने 2008 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।


मिस्र में पहली बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में 2012 को मुस्लिम ब्रदरहुड के मुहम्मद मुर्सी 51.73% मत पाकर निर्वाचित हुए।


ब्रिटेन में यूरोपीय संघ से संबंध के प्रश्न पर हुए 23 जून के जनमत-संग्रह में 52% लोगों ने 2016 में अलगाव के पक्ष में मत दिया।


24 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 24 June



प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान् विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे का जन्म 1863 में हुआ।


भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक दामोदर हरी चापेकर का जन्म 1869 में हुआ।


प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह का जन्म 1885 में हुआ।


प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक ओंकारनाथ ठाकुर का जन्म 1897 में हुआ।


अमेरिकी गायक, अभिनेता और हास्‍य कलाकार फिल हैरिस का जन्म 1904 में हुआ।


इतालवी गायक और गीतकार (क्वारटेट्टोसेट्रा) टाटा जायकोबेट्टी का जन्म 1922 में हुआ।


24 जून को हुए निधन – Died on 24 June


भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का निधन 1564 में हुआ।


‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती के रचयिता तथा हिन्दी, पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का निधन 1881 में हुआ।


भारत के चौथे राष्ट्रपति व्ही.व्ही. गिरी का निधन 1980 में हुआ।


24 जून के महत्वपूर्ण दिवस – Important Days of 24 June



वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस