Tuesday, June 30, 2020

​28​​ जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 28

​28​​ जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 28



एम्सटरडेम में 1748 को दो लाेगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।


टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी 1820 में साबित किया गया।


ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की ताजपोशी 1838 में लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गयी।


एंटोइन जोसेफ सैक्स ने 1846 में सैक्सोफोन का पेटेंट कराया।


वर्साय शांति संधि पर 1919 में दस्तखत के साथ प्रथम विश्वयुद्ध खत्म हो गया।


आयरिश नागरिक युद्ध 1922 में शुरू हुआ।


इंग्लैंड ने 1932 में लॉडर्स में तीन दिन के टेस्ट मैच में भारत को 158 रन हराकर एक टेस्ट की सीरीज जीती थी। इसमें दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने पदार्पण किया था।


जर्मनी और रोमानिया के सैनिकों ने 1941 में रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों को हत्या कर दी।


जर्मनी की सेना ने 1941 में पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा जमाया।


दक्षिण अफ्रीका नेता नेल्सन मंडेला को 1952 में पहली बार जेल में डाला गया।


पोलैंड के पोज़नेन में 1956 को दंगे भड़कने से 38 लोग मारे गये।


वेल्स के मोनमाउथशर की एक कोयला खदान में 1960 को गैस से हुए धमाके में 37 खनिकों की मौत हो गई।


पहली कमर्शियल सैटेलाइट अर्ली बर्ड (Intelsat I) ने 1965 में कम्यूनिकेशन सर्विस शुरू की।


अमेरिका के एयरफोर्स एकेडमी में 1976 को पहली महिला का प्रवेश हुआ।


ईरान में 1981 को एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी।


चीन ने 1981 में कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला।


रूमानिया ने 1999 में अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।


इस्रायल-फ़िलिस्तीन 2003 में पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।


इराक की राजधानी बग़दाद में एक छोटे से समारोह में अमेरीका ने 2004 में इराक के शासन की बागडोर दोबारा इराकी लोगों को सौंप दी।


तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन 2004 में शुरु हुआ।


अमेरिकी गठबंधन की सेना ने 2004 में ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।


रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा 2005 में की।


आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन 2007 को बाजार में आया।


बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी। एस। नारायण स्वामी को 2008 में इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।


लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को 2008 में उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया।


इराक में 2012 को हुए सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और लगभग 50 से ज्यादा घायल हो गये।


28 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 28 June



सजीव अंगों को सुरक्षित रखने की खोज करनेवाले जीव विज्ञानी एलेक्स कार्ल का जन्म 1873 में हुआ।


हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त का जन्म 1883 में हुआ।


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव का जन्म 1921 में हुआ।


गोतलिएब डैमलर और कार्ल ब्रेंज की कंपनियों के विलय के साथ मर्सिडीज बेंज का जन्‍म 1926 में हुआ था।


भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का जन्म 1976 में हुआ।


मरियप्पन थंगावेलु का जन्म 1995 में हुआ वो भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी हैं।


28 जून को हुए निधन – Died on 28 June



प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का निधन 1972 में हुआ


जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन 2007 को हुआ था।


भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन 2012 में हुआ।

No comments:

Post a Comment