Sunday, June 21, 2020

​​21 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 21

​​21 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 21


मुल्दल सेना ने 1576 में हल्दीघाटी की लड़ाई में राणा प्रताप सिंह को परास्त कर दिया।

जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने 1756 में बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।

मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर 1768 में पहले अमेरिकी बने।

ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय 1862 में बने।

संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1898 में स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।

बर्लिन पर 1944 को भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई।

कनाडाइ संसद ने 1947 में एकमत होकर शरणार्थियों को देश से बाहर करने का कानून पास किया।

सी. राजगोपालाचारी 1948 में भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।

राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना 1949 में हुई।

एलेन फेयरक्लो ने 1957 में कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम 1963 में चुने गए।

वेस्टइंडीज टीम ने 1975 में पहला वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।

मुस्तफा बुलेंट एसविट ने 1977 को तुर्की में सरकार का गठन किया।

पी.वी.नरसिम्हाराव ने 1991 में भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।

तमिलनाडु के कुडनकुलम में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित करने के लिए 1998 में भारत और रूस 2.5 अरब डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

मनमोहन सिंह 1999 में भारत के वित्तमंत्री बने।

कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता
1999 में संपन्न हुआ।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2001 में आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया, अमेरिका मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति बनने से नाराज़।

ज़मीरुद्दीन सरकार 2002 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने।

यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की 2002 को सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।

जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द आॅर्डर आॅफ द फोनिक्स 2003 में जारी हुई।

चीन ने 2004 में भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।

डोनाल्ड त्यांग 2005 में हांगकांग के नये प्रशासक बने।

फ़िलिपीन्स में 2008 को विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।

भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने 2009 में सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।

आॅस्ट्रेलिया 2012 को जा रही नौका के डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 2012 में 11 सीमेंट कंपनियों को व्यापार संघ बनाकर कीमत का निर्धारण करने का दोषी ठहराते हुए 6000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।

पाकिस्तान के पेशावर में 2013 को एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत।

संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को 11 दिसम्बर 2014 को मंजूरी मिली।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 2015 को दुनियाभर में मनाया गया था।

21 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 21 June


नोबेल पुरस्कार (साहित्य) विजेता ज्यां-पाल सार्त्र का जन्म 1905 में हुआ।

प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म 1912 को हुआ था।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार बी.जी.वर्गीज का जन्म 1927 को हुआ था।

भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म 1933 को हुआ था।

दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बननेवाली बेनजीर भुट्टोका जन्म 1953 को हुआ था।

थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा का जन्म 1967 को हुआ था।

इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो का जन्म 1970 को हुआ था।

21 जून को हुए निधन – Died on 21 June


इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार निकोलो मैकियावेली का निधन 1527 में हुआ।

आधुनिक युग के श्रेष्ठ ब्रजभाषा कवि जगन्नाथदास रत्नाकर का निधन 1932 में हुआ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का निधन 1940 में हुआ।

21 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Today’s Special Day


विश्व संगीत दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

No comments:

Post a Comment