Sunday, May 17, 2020

2 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 2

​2 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 2

2 फरवरी का दिन भी भारतीय इतिहास में काफी महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। इसी दिन साल 1949 में भारतीय न्यूज एजेंसी प्रेस ईस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना की गई। इसके अलावा 2 फरवरी के दिन देश में प्रशासनिक सुधारों के लिए साल 1844 में पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।2 फरवरी की तारीख ,भारतीय इतिहास में और भी बहुत सारी ऐतिहासिक घटनाओं को ग्वाह बनीं, इसके साथ ही इस दिन कई ऐसी शख्सियत ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर अपनी एक अलग पहचान बनाई वहीं कई महान व्यक्ति इस दिन दुनिया को अलविदा भी कह गए। तो आइए जानते हैं 2 फरवरी के दिन देश-दुनिया के महत्वपूर्ण इतिहास के बारे में –


2 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 2

  • भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच 1509 में युद्ध हुआ।
  • चीन के शैन्सी प्रांत में 1556 में आये जबरदस्त भूकंप में करीब लाखों लोगों की मौत हुई।
  • चार्ल्स प्रथम 1626 में इंग्लैंड के सम्राट बने।
  • देश में प्रशासनिक सुधारों के लिए 2 फरवरी, साल 1844 में पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।
  • शंभूनाथ पंडित 1862 में कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
  • यूनान ने 1878 में तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • रशिया ने 1892 में कैलिफ़ोर्निया में ‘फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी’ की स्थापना की।
  • 1901 में क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।
  • न्यूयार्क में 1913 में ‘ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल’ की ओपनिंग हुई।
  • फ़्रांस ने 1920 में मैमेल पर कब्ज़ा किया।
  • जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास ‘यूलिसिस’ 1922 में पहली बार प्रकाशित किया गया।
  • हंगरी ने 1939 में सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।
  • प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना 2 फरवरी साल 1949 को की गई।
  • भारत ने 1952 में मद्रास में पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।
  • अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन 1953 में किया गया।
  • पाकिस्तान ने ‘कश्मीर समझौते’ के लिए 1966 में एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।
  • सीरिया ने 1982 में हामा पर आक्रमण किया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा 1992 में शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
  • चीन तथा सं।रा। अमेरिका के बीच 1997 में वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।
  • महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम 2 फरवरी, साल 2006 से 200 जिलों में अधिसूचित किया गया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने 2007 में ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
  • 2 फरवरी साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने 122 संस्थाओं को 2 जी स्पैक्ट्रम के आवंटन को अवैध घोषित किया था।
  • 2 फरवरी साल 2013 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक एनआरआई वैज्ञानिक को पुरस्कृत किया , जिसने पीआरके और लेसिक लेजर अपवर्तक सर्जिकल तकनीकों के लिए मार्ग प्रशस्त किया था।


2 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 2 February

  • भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म 1889 में हुआ।
  • अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म 1890 में हुआ।
  • दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण का जन्‍म 1902 में हुआ
  • उपन्‍यसकार, दार्शनिक और पटकथाकार लेखक एयन रैंड का जन्‍म 1905 में हुआ।
  • देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म 1915 में हुआ।
  • राजनेता दसरथ देब का जन्म 2 फरवरी , 1916 में हुआ।
  • महिला अभिनेत्री फराह फॉसेट का 2 फरवरी , 1947 को जन्म हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री शमिता शेट्टी का जन्‍म 1979 में हुआ।


2 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 2 February

  • 1907 में पिरोयॉडिक टेबल बनाने वाले रूस के दिग्‍ग्‍ज केमिस्‍ट दिमित्री मेंदेलीव का निधन हुआ था।
  • 1958 में मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति का निधन हुआ था।
  • 1960 में हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन हुआ था।
  • 1978 में मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का निधन हुआ था।
  • 2007 में भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता विजय अरोड़ा का निधन हुआ था।
  • 1982 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का निधन हुआ था।
  • 2 फरवरी , साल 2011 में भारत के सबसे प्रभावशाली रक्षा विश्लेषक कृष्णस्वामी सुब्रह्मण्यम का निधन।
  • अभिनेता फिलिप सीमोर हॉफमैन का 2 फरवरी साल 2014 में निधन।
  • पाकिस्तान के उपन्यासकार इंतजार हुसैन का 2 फरवरी साल 2016 को निधन।


2 फरवरी के महत्त्वपूर्ण अ​​वसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 2 February

  • वर्ल्ड वेटलैंड्स डे
  • वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

No comments:

Post a Comment