13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 13
13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 13
- इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को 1542 में मौत के घाट उतार दिया गया।
- फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का 1575 में रेम्स में राज्याभिषेक।
- लंदन में 1601 में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया।
- इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को 1633 में रोम पहुँचने पर गिरफ़्तार कर लिया गया।
- स्पेन ने पुर्तग़ाल को 1688 में एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया।
- विलियम और मैरी 1689 में इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
- अमेरिका में 1795 में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
- सन 1820 में फ़्रांसीसी तख्त के दावेदार डक की बेरी की हत्या कर दी गई।
- नेपल्स के फ़्रांसीसी द्वितीय ने 1861 में ग्यूसेपी गैरिबाल्डी के आगे हथियार डाले।
- अमेरिका में 1920 में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
- 13 फरवरी साल 1931 में ही नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया।
- सोवियत संघ ने 1945 में जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1948 में आज ही के दिन आमरण अनशन शुरू किया।
- सन 1959 में बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
- सोवियत संघ ने 1966 में पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
- तुर्की ने 1975 में साइप्रस के उत्तरी भाग में अलग प्रशासन की स्थापना की।
- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
- अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने 1990 में जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
- अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह ‘इरोस’ पर 2001 में पहला मानव रहित यान उतरा।
- सन 2003 में यश चोपड़ा को दादासाहब फालके पुरस्कार मिला।
- भारतीय टीम ने 2004 में क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- इराक में 2005 में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत।
- उत्तर कोरिया 2007 में परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत।
- भारत के सबसे चर्चित राज्य महाराष्ट्र के पुणे में 13 फरवरी, 2010 के दिन यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास बेकरी में एक बम बिस्फोट हुआ, जिसमें करीब 17 लोगों की जान चली गई जबकि 60 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
- यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने 13 फरवरी, 2012 को यूरोपीय वेगा रॉकेट का पहला लॉन्च यूरोप के स्पेसपोर्ट से करवाया था।
- चीन के कैली शहर में 13 फरवरी 2014 को एक अवैध जुआ घर में विस्फोट हुआ था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 17 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
13 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 13 February
- 1995 में भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी वरुण भाटी का जन्म।
- 1879 में भारत कोकिला कहे जाने वाली तथा स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म।
- 1915 में भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक गोपाल प्रसाद व्यास का जन्म।
- 1911 में प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का जन्म।
- 1916 में भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म।
- 1944 में भारतीय अभिनेता ओडूविल उन्नीकृष्णनन का जन्म।
- 1949 में पहले भारतीय और 138 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक राकेश शर्मा का जन्म।
- 1978 में भारतीय अभिनेता अश्मित पटेल का जन्म।
- 1958 में समकालीन कवयित्री रश्मि प्रभा का जन्म।
- 1959 में समकालीन कवि कमलेश भट्ट कमल का जन्म।
- 1945 में भारतीय सिनेमा के अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म।
13 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 13 February
- 1832 में प्रसिद्ध क्रांतिकारी बुधु भगत का निधन।
- 1974 में भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का निधन।
- 1976 में भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन।
- 13 फरवरी 1987 में भारतीय राजनीतिज्ञ एम. भक्तवत्सलम का निधन हो गया।
- 1988 में चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो की मृत्यु।
- 2000 में बहुचर्चित पीनट्स कॉमिक पट्टी के सर्जक चार्ल्स शुल्ज का निधन।
- 2008 में हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन।
- निर्देशक बल महेन्द्र का 13 फरवरी, 2014 में मौत हो गई।
- 2015 में दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का निधन।
13 फरवरी के महत्वपूर्ण उत्सव – Important Days on 13 February
No comments:
Post a Comment