Sunday, May 17, 2020

11 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of January 11

​11 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of January 11

  • पहली लाटरी का शुभारम्भ 1569 में इंग्लैण्ड में हुआ।
  • मुगल साम्राज्य के सम्राट जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत 1613 में दी।
  • ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से 1616 में मुलाकात की।
  • ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच 1681 में रक्षा गठबंधन हुआ।
  • स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ 1753 में छोड़ दिया।
  • 1759 में अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत।
  • चिंग थांग खोंबा मणिपुर के राजा 1779 में बने।
  • डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन 1922 में दी गई थी।
  • जापान ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पर 1942 में कब्जा किया।
  • यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम 1945 में हुआ।
  • भारत के अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन 1955 में प्रारम्भ हुआ।
  • 1962 में हिमस्खलन से पेरुवियन एंडेस गाँव में तीन हज़ार मौतें हुई।
  • बांग्लादेश को 1973 में पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
  • सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए 1993 में चेतावनी दी।
  • सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान 1995 में समाप्त।
  • जॉर्डन के शाह हुसैन 1996 में अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर इजरायल के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे।
  • लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) 1998 में सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त।
  • भारत और इंडोनेशिया के बीच 2001 में पहली बार रक्षा समझौता।
  • रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 2005 में 84 करोड़ रुपये चुकाए।
  • 2009 में हुए 66 वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।
  • सोमालिया के बुलो मारेर में एक फ्रांसिसी बंधक को छुड़ाने के प्रयास में 2013 में फ्रांस के एक सैनिक की मौत। इस दौरान 17 आतंकवादी भी मारे गये।

11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 11 January

  • भारतीय राजनीतिज्ञ शिबु सोरेन का जन्म 1944 में हुआ।
  • बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्‍यार्थी का जन्‍म 1954 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का जन्म 1973 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक श्रीधर पाठक का जन्म 1860 में हुआ।
  • प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक विलियम जेम्स का जन्म 1842 में हुआ।

11 जनवरी को हुए निधन – Died on 11 January

  • जय जवान जय किसान का नारे देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का 1966 में निधन।
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अजय घोष का 1962 में निधन।
  • ध्रुपद-धमार शैली के गायक राम चतुर मल्लिक का 1990 में निधन।
  • शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी सर एडमंड हिलेरी का 2008 में निधन।

No comments:

Post a Comment