10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 10
10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 10
- इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की 1503 में खोज की।
- पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने 1526 में तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
- फ्रांसीसी नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउण्डलैंड 1534 में पहुँचा।
- ब्रिटिश सेना ने जमैका पर 1655 में कब्जा किया।
- लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा 1774 में बना।
- नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को 1796 में हराया।
- लंदन की नेशनल गैलरी को 1824 में आम लोगों के लिए खोला गया।
- भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में इसी दिन आरंभ हुआ था।
- दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई में ब्रिटिश सेना में काम करने वाले भारत माता के वीरों ने 50 अंग्रेज सिपाहियों को 1857 में मार डाला था।
- नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में 1916 में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
- जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर 1940 में आक्रमण किया।
- रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर 1945 में कब्जा किया।
- सोवियत सेना 1959 को अफगानिस्तान पहुंची।
- अमेरिका ने 1972 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- लंदन में ईरानी दूतावास पर 1980 में कब्जा ख्तम हुआ।
- पहली बार बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) 1981 में रात में क्रिकेट मैच खेला गया।
- संतोष यादव 1993 में दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
- दक्षिण अफ़्रीका में 1994 में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।
- दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खान में लिफ्ट पर 1995 में ट्रेन गिरने से 104 मजदूरों की मौत।
- मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 2003 में 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
- लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर 2005 में भारतऔर पाकिस्तान सहमत।
- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने 1987 में दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर 2007 में रिपोर्ट जारी की।
- सीरिया की राजधानी दमिश्क 2012 में दो बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल।
- दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 2014 के आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत हुई ।
10 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 10 May
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष अल्फ़्रेड बेब का जन्म 1834 में हुआ।
- बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म 1905 में हुआ।
- भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित सुभाष कश्यप का जन्म 1929 में हुआ।
- तेरहवीं लोकसभा के सदस्य बृजलाल खाबरी का जन्म 1961 में हुआ।
- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक योगेन्द्र सिंह यादव का जन्म 1980 में हुआ।
10 मई को हुए निधन – Died on 10 May
- महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का निधन 1922 में हुआ।
- एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का निधन 1936 में हुआ।
- पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु 1999 में हुई।
- फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का निधन 2002 में हुआ।
No comments:
Post a Comment