Friday, May 15, 2020

1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ | 1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति | 1 जनवरी को हुए निधन | 1 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ​​

​​​​इस पोस्ट में आपको 1 जनवरी की कुछ ऐतिहासिक घटनायें के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जो आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाने में मदत करेगी।
  • 1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ  
  • 1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 
  • 1 जनवरी को हुए निधन  
  • 1 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ​​


1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

990 – रूस ने जूलियन कैलेंडर अपनाया।

1515 - यहूदियों को ऑस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।

1583 – हॉलैंड और फ्लैंड​​र्स मे ग्रेगोरियन कैलेंडर का पहला दिन।

1600 - स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत।

1651 - चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।

1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरू किया।

1677 ईसवी से हेती पर फ़्रांस का अधिकार आरंभ हुआ था।

1785 - 'डेली यूनिवर्सल रजिस्टर' (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।

1808 – अमरीका में दास व्यापार निषेध कानून पारित हुआ। उस समय अमरीका, दासों के क्रय विक्रय के केंद्रों में था।

1808 - अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।

1862 - 'भारतीय दंड संहिता' लागू किया गया।

1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।

1880 - देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।

1901 – ऑस्ट्रेलिया को स्वतंत्रता मिली।

1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।

1912 – रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्‍थापना हुई।

1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने 'केसर-ए-हिंद' से सम्मानित किया।

1928 - अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।

1948 – इटली का संविधान अस्तित्‍व में आया था।

1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।

1950 - अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।

1955 - भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।

1956 – सूडान ने मिस्र और ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की।

1956 – क्यूबा की क्रान्ति सफल हुई और इस देश के प्रसिद्ध तानाशाह जनरल बैटिस्टा के फ़रार के साथ ही इस देश में अमरीकी पिटठुओं का प्रभाव समाप्त हो गया।

1971 - टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।

1974 – विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरूआत हुई।

1978 - बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।

1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।

1992 - भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की

1992 - डॉक्टर बुतरोस घाली ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।

1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।

1994 - 'उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता' (नाफ्टा) व्यापारिक बना।

1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।

1996 - सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।

1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।

1999 - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।

2000 - न्यूजीलैंड से 860 कि.मी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।

2001 - अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर।

2001 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।

2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।

2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को 'गांधी शांति पुरस्कार' प्रदान किये गये।

2004 - सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।

2005 - इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।

2006 - दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता 'साफ़्टा' लागू।

2007 - विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ आफ़ स्टॉफ़ नियुक्त।

2008 - भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी, 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया।

2008 - उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर 'वैट' लागू किया गया।

2008 - भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी।

2009 - केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया।

2009 - उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।

2009 - थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।

2013 -उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में 'महात्मा गांधी जनकल्याण समिति' के सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने गांधी भवन में एक प्रार्थना कक्ष स्थापित कराया तथा सर्वदोय आश्रम टडियांवा के सहयोग से सर्वधर्म प्रार्थना का नियमित आरंभ कराया।

2013 - अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल हुए।

2017- एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।

2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के पहले दिन न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने राम मंदिर, राफेल मामला, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक और हाल में हुए 5 राज्यों के चुनाव सब पर अपनी बात रखी थी।



    ​​1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति


    1875 - हसरत मुहानी - लखनऊ के प्रसिद्ध शायर। 

    1885 - शशिभूषण रथ - 'उड़िया पत्रकारिता के जनक' और स्वतंत्रता सैनानी थे। 

    1890 - सम्पूर्णानन्द - भारत प्रसिद्ध राजनेता। 

    1892 - महादेव देसाई - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

    1894 - प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस, प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक। 

    1914 - नूर इनायात ख़ाँ, भारतीय राजकुमारी। 

    1914 - अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक। 

    1914 - सरत चन्द्र सिन्हा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे। 

    1920 - मनीराम बागड़ी - समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता। 

    1934 - कीर्ति चौधरी - तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री। 

    1936 - शकीला - हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

    1937 - काशीनाथ सिंह, प्रसिद्ध उपन्यासकार। 

    1941 - असरानी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता हैं।

    1943 - रघुनाथ अनंत माशेलकर - भारतीय वैज्ञानिक हैं। 

    1950 - राहत इंदौरी, प्रसिद्ध उर्दू कवि एवं गीतकार। 

    1950 - दीपा मेहता, निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक। 

    1951 - नाना पाटेकर, हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता। 

    1952 - उदय प्रकाश, हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार। 

    1953 - सलमान खुर्शीद, राजनीतिज्ञ।

    1961 - एन. बीरेन सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं। 

    1971 - ज्योतिरादित्य सिंधिया - ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र। 

    1975 - सोनाली बेंद्रे - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री। 

    1978 - विद्या बालन - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री। 

    1978 - तनीशा - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री। 

    1979 - डिंको सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों में से एक हैं।




    1 जनवरी को हुए निधन


    1933 - हेमचंद दासगुप्त - भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक। 

    1940 - पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव- प्रसिद्ध तेलुगु लेखक। 

    1955 - शान्ति स्वरूप भटनागर - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक। 

    1983 - डी. एन. खुरोदे - एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। 

    2008- प्रताप चन्द्र चंदर -पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक। 



    1 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
    ​​


    ईस्वी नववर्ष 2020 प्रारम्भ 

    सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस 

    भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था सम्मेलन सप्ताह (01 से 07 जनवरी तक) 

    श्री शान्ति स्वरूप भटनागर स्मृति दिवस 

    श्री हेमचंद्र दास गुप्त स्मृति दिवस।

    No comments:

    Post a Comment